पटना के बिहटा में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, दोबारा कब्जा किया तो लगेगा भारी जुर्माना
बिहटा में अतिक्रमण पर कार्रवाई.
बिहटा में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का नगर परिषद ने अभियान शुरू किया है. दोबारा कब्जा करने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. जाममुक्त आवागमन के लिए यह कार्रवाई की जा रही है.
Patna News: बिहटा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान चलाने, सामान फैलाने और अस्थायी निर्माण करने वालों को हटाने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया, जबकि दोबारा कब्जा करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.
डोमिनिया पुल से अभियान शुरू, चौराहा से राघोपुर तक होगी सख्ती
मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने डोमिनिया पुल से अभियान की शुरुआत की और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माण व अवैध कब्जे हटाए. अभियान के दौरान पुलिस बल और नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे, वहीं बिहटा चौराहा से राघोपुर तक मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी की है.
तय समय के बाद सामान या शेड मिलने पर वसूला जाएगा जुर्माना
नगर परिषद प्रशासन ने दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को खुद कब्जा हटाने के लिए समय दिया है. इसके बावजूद तय समय के बाद सड़क किनारे सामान, शेड या अन्य निर्माण मिलने पर उसे हटाने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
जाममुक्त व सुगम आवागमन के लिए चरणबद्ध चलेगा अभियान
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सड़क को जाममुक्त व आवागमन को सुगम बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
Also Read: Watch Video: दानापुर में कबाड़ी दुकान से 90.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए