नवल किशोर यादव ने तेजस्वी यादव को किया सम्मानित, RJD नेता के भाई की शादी में पहुंचे थे फतुहा
तेजस्वी यादव शादी समारोह में हुए शामिल
Tejashwi Yadav At Fatuha : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फतुहा में राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती के भाई राहुल कुमार के विवाह सहित कई अन्य विवाह समारोहों में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.
Tejashwi Yadav At Fatuha : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव शादी समारोह में शामिल होने फतुहा पहुंचे. यहां उन्होंने राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती के भाई राहुल कुमार के विवाह समारोह में शिरकत की. इसके अलावा राजद के प्रदेश सचिव नवल किशोर यादव और पूर्व वार्ड पार्षद सुशीला देवी के यहां आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया.
प्रियंका भारती के भाई की शादी में पहुंचे तेजस्वी
फतुहा में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती के भाई राहुल कुमार के विवाह समारोह का आयोजन किया गया था. राहुल कुमार, संजय कुमार के पुत्र हैं. इस समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की.

नवीन राज और वंदना कुमारी को भी दिया आशीर्वाद
तेजस्वी यादव राजद के प्रदेश सचिव नवल किशोर यादव और पूर्व वार्ड पार्षद सुशीला देवी के यहां आयोजित विवाह समारोह में भी पहुंचे. यहां उन्होंने वर नवीन राज और वधू वंदना कुमारी को आशीर्वाद दिया. तेजस्वी ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर विवाह की शुभकामनाएं दीं और नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

नवल किशोर यादव ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
इस मौके पर राजद नेता शक्ति यादव, आनंद भगत और विधायक डॉ. रामानंद यादव भी मौजूद रहे. प्रदेश सचिव नवल किशोर यादव और भोला सिंह ने तेजस्वी यादव को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. उनके फतुहा पहुंचने पर स्थानीय राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
समारोह में जुटे राजद के नेता और कार्यकर्ता
विवाह समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवपूजन प्रशांत, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, महासचिव भोला सिंह, देवनी यादव, सोनू कुमार, ऋषि कुमार, सुधीर पासवान और मो. अमजद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. सभी ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.
Also Read : CNG भरवाने के लिए ऑटो से उतारा, फिर लाखों के गहने लेकर भागा ड्राइवर, रेलवे कर्मचारी के परिवार से ठगी
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
