पटना में गोलियों से भूनकर भाजपा नेता की हत्या, किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष को रात में बनाया निशाना
सांकेतिक फोटो
Patna Crime News: पटना के पुनपुन में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. रात में भाजपा नेता को उस समय अपराधियों ने निशाना बनाया जब वो अपने खेत में पटवन के लिए गए थे. चार गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया.
Patna Crime News: पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी विशुनदेव केवट के पुत्र सुरेन्द्र केवट (52 वर्ष) के रूप में की गयी. जिन्हें बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. खून से लथपथ सुरेन्द्र को ग्रामीण एम्स, लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है.
आपके शहर में
खेत में बनाया निशाना, 4 गोली मारकर भागे बदमाश
मृतक सुरेंद्र पुनपुन प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. फिलहाल राजनीति में सक्रिय थे. सुरेंद्र ग्रामीण पशु चिकित्सक के साथ किसानी भी करते थे. घटना के विषय में बताया जाता है कि सुरेन्द्र केवट शनिवार की रात घर से खाना खाकर गांव से बाहर बिहटा सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के किनारे स्थित खेत में लगे केबिन पर आकर पटवन कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और सुरेन्द्र केवट को चार गोली मारकर फरार हो गए.
ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों का तापमान चढ़ा, मौसम विभाग ने बताया कबतक सुस्त रहेगा मानसून
पुनपुन की तरफ भागे बदमाश
भाजपा नेता को गोली मारने के बाद हमलावर वहां से पुनपुन की ओर भाग निकले. इधर सूचना पाकर मौके पर पिपरा पुलिस पहुंची. तब तक ग्रामीण सुरेन्द्र केवट को लेकर पटना एम्स जा चुके थे. हालांकि पिपरा थानाध्यक्ष आरके पाल खुद एम्स गये. जहां सुरेन्द्र की मौत हो चुकी थी.
थानाध्यक्ष बोले…
थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरेन्द्र केवट खेत का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है. फिलहाल परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोले
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी-02 कन्हैया सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों का बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक खेती-बाड़ी का काम करते थे. साथ ही गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक का काम करते थे. ग्रामीणों से पूछताछ हुई तो किसी के भागने के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा. इस संबंध में छानबीन करके कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए