पटना: पुलिस को चकमा देकर भागने वाला स्मैक तस्कर ऑटो चालक गिरफ्तार, 593 ग्राम स्मैक किया था जब्त

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में पुलिस ने 593 ग्राम स्मैक की खेप के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. यह चालक नाबालिगों को स्मैक खरीदने के लिए घटनास्थल पर लाया था.

विज्ञापन

Patna News : खगौल में पुलिस ने सोमवार को स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे ऑटो चालक राजेश कुमार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

तीन लाख रुपये लेकर स्मैक खरीदने पहुंचे थे नाबालिग

मामला शनिवार का है. पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में दानापुर स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित एलिवेटेड रोड के पिलर संख्या 18 के पास दो नाबालिग करीब तीन लाख रुपये लेकर स्मैक खरीदने पहुंचे थे. वहां उनकी स्मैक तस्कर आरा निवासी सत्येंद्र यादव से सौदेबाजी चल रही थी. इसी दौरान पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंच गया और सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया.

593 ग्राम स्मैक और ऑटो जब्त

पुलिस ने स्मैक खरीदने पहुंचे दोनों नाबालिगों को भी निरुद्ध किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 593 ग्राम स्मैक बरामद की गयी. मौके से एक ऑटो भी जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों में से एक नाबालिग पूर्व में बुद्धा कॉलोनी थाना के एक मामले में जेल जा चुका है और हाल में जेल से बाहर आया था.

पुलिस को चकमा देकर भाग गया था चालक

पुलिस जांच में सामने आया कि ऑटो चालक राजेश कुमार दोनों नाबालिगों को अपने ऑटो से एलिवेटेड रोड के पिलर संख्या 18 के पास लेकर आया था. पुलिस के पहुंचते ही वह मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन