प्लेन क्रैश हादसे के बाद पटना एयरपोर्ट के लिए बड़ी सतर्कता, सचिवालय के घंटा घर की भी हाइट कम करने की तैयारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Jun 2025 12:28 PM

विज्ञापन

Patna Airport: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने पूरे देश में हलचल मचा दी. इस बीच पटना एयरपोर्ट को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. इसे देखते हुए पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और सचिवालय के घंटा घर को छोटा करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

Patna Airport: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद देश के अन्य एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ गई है. इस बीच पटना एयरपोर्ट को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, खबर है कि, पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और सचिवालय के घंटा घर की हाइट को छोटा करने की मांग एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से की गई है. राजधानी पटना में बने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का रनवे अभी भी 6800 फीट लंबा है. रनवे की लंबाई कम होने के कारण विमानों की लैंडिंग करने में पायलेट्स को परेशानी होती है. किसी तरह की अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है. इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कई सालों से रनवे के विस्तार को लेकर मांग की जा रही है. हालांकि, अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

प्लेन क्रैश हादसे के बाद फिर उठा मामला

इस बीच अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद पटना एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार का मामला फिर उठ गया है. एक बार फिर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विस्तार को लेकर मांग की गई. जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि, पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार हो सकता है. 12000 फीट तक पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने की बात सामने आई है. इसे लेकर जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है. खबर की माने तो, पटना के चिड़ियाघर की 15 एकड़ जमीन ली जाएगी. इसके साथ ही फुलवारी शरीफ गुमटी के पास भी 14 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाएगी. बता दें कि, डीएम डॉ. त्यागराजन ने फुलवारीशरीफ रेलवे गुमटी, पटेल गोलंबर, चिड़ियाघर आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव सह वायुयान संगठन निदेशालय के निर्देशक निलेश रामचंद्र देवरे भी मौजूद थे.

सचिवालय के घंटा घर की हाइट होगी छोटी

इस दौरान पटना एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार की मांग की गई. जिसके बाद कहा जा रहा है कि, पटना एयरपोर्ट के रनवे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानक के अनुरूप करना है और इसका रनवे 12000 फीट का हो इसकी व्यवस्था की जा रही है. ताकि यहां पर बड़े विमान आसानी से उतर सकेंगे. किसी भी मौसम में विमान का ऑपरेशन संभव हो. इसके अलावा सचिवालय के घंटा घर को छोटा करने की भी बात सामने आई. दरअसल, सचिवालय के घंटा घर की लंबाई अधिक होने का कारण भी विमानों की लैंडिंग में असुविधा होती है. जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से मांग की गई कि, घंटा घर की लंबाई करीब 51 फीट कम की जाए. ताकि, विमान आसानी से लैंड हो सके. बता दें कि, सोमवार को इस मुद्दे पर प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट पर्यावरण और सुरक्षा समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. ऐसे में देखना होगा कि, सरकार क्या अंतिम फैसला लेती है.

Also Read: Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ की आहट के बीच सरकार गंभीर, ACS प्रत्यय अमृत ने इन 16 जिलों के अधिकारियों को किया अलर्ट…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन