Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ की आहट के बीच सरकार गंभीर, ACS प्रत्यय अमृत ने इन 16 जिलों के अधिकारियों को किया अलर्ट…

Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood Alert Govt serious amid floods ACS Pratyay Amrit has alerted officers 16 districts

Bihar Flood Alert: बिहार के कई जिलों में हर साल मानसून के दौरान बाढ़ की विभीषिका झेलने के लिए लोग मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में इस बार सरकार की ओर से इस समस्या से निपटने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है. बिहार के 16 जिलों के अधिकारियों को एसीएस प्रत्यय अमृत ने अलर्ट कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार के जिलों में 16 या फिर 17 जून से मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई गई है. झमाझम बारिश के कारण बिहार में कई ऐसे जिले हैं जो कि बाढ़ प्रभावित हो जाते हैं. सैकड़ों लोग बाढ़ की विभीषिका झेलने के लिए मजबूर हो जाते हैं. उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ जाता है. ऐसे में इस बार सरकार बाढ़ की आहट के बीच पहले से ही सतर्क दिख रही है. दरअसल, कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और इस समस्या से निपटने के लिए आदेश भी जारी किए गए थे. ऐसे में अब विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एक्शन मोड में हैं और इसी के साथ उन्होंने बिहार के 16 जिलों के अधिकारियों को अभी से ही अलर्ट कर दिया है.

इन 16 जिलों के अधिकारियों को आदेश

दरअसल, बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. जानकारी के मुताबिक, इसमें राज्य के 16 बाढ़ प्रवण जिलों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, सहरसा, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, कटिहार, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, समस्तीपुर और समस्तीपुर जिलों के अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी और सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी मौजूद रहे. इन सभी जिलों के अधिकारियों को पहले से ही अलर्ट रहने का आदेश दिया गया.

इन मुद्दों पर की गई बैठक में चर्चा

अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से संभावित बाढ़ से निपटने के लिए कई आदेश जारी किए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में बारिश की स्थिति, सरकारी नावों की मरम्मत, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का 24×7 संचालन, निजी नाव मालिकों के साथ समझौते की स्थिति, राहत शिविर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, बाढ़ राहत सामग्री की दरें, SDRF और NDRF टीमों की तैनाती, किराया दरों का निर्धारण के साथ-साथ DSS पोर्टल पर रिपोर्टिंग समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही आदेश जारी किया गया कि, समय से पहले सभी तरह की तैयारियां कर ली जाए. ताकि, गंभीर परिस्थिती को आने से रोका जाए. इसके साथ ही अगर बाढ़ आती है तो, उससे आसानी से निपटा जा सके. इस तरह से मानसून आने से पहले सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रही है.

Also Read: Bihar Police: DGP विनय कुमार कड़े तेवर में, यूपी के एनकाउंटर मॉडल को अपना रही बिहार पुलिस, एक महीने अफसरों को दिया समय

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन