ePaper

Viral Video : 'बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब...' सीवान में ऑपरेशन के दौरान गुनगुनाता रहा वृद्ध मरीज

Updated at : 23 Feb 2023 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video : 'बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब...' सीवान में ऑपरेशन के दौरान गुनगुनाता रहा वृद्ध मरीज

ऑपरेशन के दौरान मरीज कृपाल प्रसाद काफी घबराए हुए थे. इस को देखकर ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने कोई गाना गाने को कहा तो उन्होंने स्वर्गीय मोहम्मद रफी के गाना "बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..." गुनगुनाने लगे

विज्ञापन

सिवान के सदर अस्पताल में हुए आंख के एक ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक वृद्ध मरीज ऑपरेशन के दौरान स्वर्गीय मोहम्मद रफी का गाना “बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब…” गुनगुना रहा है. वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि मरीज ऑपरेशन थिएटर के टेबल पर लेटा हुआ है तथा डॉक्टर उसकी आंखों का ऑपरेशन कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग मरीज के साथ साथ डॉक्टर की हिम्मत की भी दाद दे रहे हैं.

सीवान सदर अस्पताल का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सीवान सदर अस्पताल के आंख विभाग के ऑपरेशन थिएटर का है. ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद रफी के गाने गुनगुनाने वाले 70 वर्षीय वृद्ध कृपाल प्रसाद सदर प्रखंड के ही रहने वाले हैं. जब इस वीडियो की तहकीकात की गई तो पता चला कि यह वीडियो अंधापन निवारण कार्यक्रम के तहत हो रहे मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रिकॉर्ड की गयी है.

https://twitter.com/mrabhishek9386/status/1628746243022397440

मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुए थे वृद्ध

मरीज का ऑपरेशन करने वाले सदर अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉक्टर मो. अज्जम अकबर से मुलाकात की गई तो उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के एक 70 वर्षीय वृद्ध मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती हुए. उन्होंने बताया कि आंख के ऑपरेशन को यह काफी सहमे हुए थे तथा तरह-तरह के सवाल पूछ रहे थे. उन्होंने बताया कि मैंने मरीज को ऑपरेशन के दौरान बताया कि ऑपरेशन ठीक से हो रहा है कोई परेशानी नहीं है.

Also Read: Viral Video : बिहार के लड़के ने ब्रश करते हुए गाया ऐसा गाना, एक्ट्रेस ने मांग लिया फोन नंबर

डॉक्टर ने कहा था गाना गुनगुनाने को

ऑपरेशन के दौरान कृपाल प्रसाद काफी घबराए हुए थे. इस को देखकर ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने कोई गाना गाने को कहा तो उन्होंने स्वर्गीय मोहम्मद रफी के गाना “बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है…” गुनगुनाने लगे इसके बाद डॉक्टर ने बहुत ही आसानी से उनके आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन