पद्मश्री विजेता भरत सिंह भारती को एनडीआरएफ बिहटा मुख्यालय में किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते हुए

एनडीआरएफ बिहटा मुख्यालय में पद्मश्री पुरस्कार विजेता भरत सिंह भारती का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान उनके जीवन संघर्ष पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया और उन्होंने बचावकर्मियों को प्रेरणादायक संदेश दिया.

विज्ञापन

Padma Shri awardee Bharat Singh Bharti honored : बिहटा में 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बिहटा मुख्यालय में सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार विजेता भरत सिंह भारती के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान 9वीं वाहिनी के कमांडेंट एचपीएस कंडारी ने उन्हें शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जीवन संघर्ष पर आधारित वृत्तचित्र दिखाया गया

समारोह के दौरान भरत सिंह भारती के जीवन, संघर्ष और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र फिल्म का प्रदर्शन किया गया. फिल्म के माध्यम से उनके जीवन की चुनौतियों और उपलब्धियों से अधिकारियों और जवानों को परिचित कराया गया.

बचावकर्मियों से साझा किये जीवन के अनुभव

वृत्तचित्र के प्रदर्शन के बाद भरत सिंह भारती ने एनडीआरएफ के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बचावकर्मियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को कभी हार नहीं माननी चाहिए. पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देशहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए.

आत्मविश्वास के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया

उन्होंने बचावकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आपदा के समय लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, इसलिए बचावकर्मियों का मानसिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है.

एनडीआरएफ के साथ अन्य बलों के जवान भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों के अलावा अग्निशमन विभाग, बिहार पुलिस और एसडीआरएफ के कर्मी भी मौजूद रहे. सम्मान समारोह के दौरान मौजूद कर्मियों ने भरत सिंह भारती के अनुभवों और उनके प्रेरक संदेश को सुना.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन