Operation Sindoor: तिरंगे की रौशनी में जगमग करेंगे बिहार के मुख्य रेलवे स्टेशन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बड़ा निर्णय

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 May 2025 3:17 PM

विज्ञापन

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर अब तक भारतीय सेना की पीठ थपथपाई जा रही है. ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से देश के बहादुरों के सम्मान में बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन तिरंगे की रौशनी से जगमग दिखेंगे.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया. जिसके बाद इसकी सफलता को लेकर अब तक भारतीय सेना की पीठ थपथपाई जा रही है. इस बीच पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया. दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों को मिली सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. 

ये सभी स्टेशन तिरंगे की रौशनी में डूबे

बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिया गया. पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. जिसके बाद जमकर वाहवाही भारतीय सेना की हो रही है. ऐसे में ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की माने तो, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, जयनगर, मधुबनी, सहरसा, सरस्वती चंद्र, झाझा, समस्तीपुर, डीडीयू, गया, हाजीपुर, दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी और सोनपुर उन प्रमुख स्टेशनों में शामिल हैं, जिसे भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगे की रौशनी से जगमगा दिया गया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सामूहिक राष्ट्रीय जागृति का क्षण

इधर, दानापुर मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने कहा कि, तिरंगे की रौशनी ने जनता की ओर से खूब वाहवाही बटोरी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ सैन्य प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है. बता दें कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सामूहिक राष्ट्रीय जागृति का क्षण है, जिसमें संस्थाएं और नागरिक आतंक के खिलाफ एक साथ खड़े हैं. वहीं, भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार सरकार की ओर से पहल की जा रही है. 

Also Read: Bihar Crime: पति के सामने ही पत्नी पर हुई फायरिंग, विवाहित की मां पर लगा गोली चलवाने का आरोप

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन