शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी और काॅलेजों में केवल डिग्री बांटी जा रही है : प्रशांत किशोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 1:14 AM
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा है कि शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी और काॅलेजों में केवल डिग्री बांटी जा रही है. ब
संवाददाता, पटना जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा है कि शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी और काॅलेजों में केवल डिग्री बांटी जा रही है. बच्चे पढ़ नहीं रहे हैं, तो कहां से अधिकारी बनेंगे? प्रशांत किशोर ने यह बातें पटना स्थित आवासीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में कहीं. प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में 32 वर्षों से चली आ रही लालू – कांग्रेस और नीतीश- भाजपा की सरकारों ने जानबूझकर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया ताकि लोग अनपढ़ बने रहें. साथ ही जात- पात और धर्म- मजहब के चक्कर में फंसकर इन लोगों को वोट देते रहें. आंकड़ों के हवाले से प्रशांत किशोर ने बताया कि बिहार में 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं जो दूसरे की जमीन जोतकर अपना भरण-पोषण करते हैं. शेष जमीन वाले लोगों में 35 प्रतिशत लोगों को मात्र दो एकड़ जमीन है. पांच प्रतिशत लोग अधिकाधिक भूमि के स्वामी हैं. कथित समाजवादी सरकारों ने भूमि सुधार कानून नहीं लागू किया जिससे यह स्थिति बनी हुई है. यहां पलायन की सबसे बड़ी समस्या है. प्रशांत किशोर ने कहा कि जब जन सुराज की सरकार बिहार में बनेगी तब बाहर रह रहे सभी बिहारियों को एक वर्ष के भीतर वापस बुलाकर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. बिहार से पलायन समाप्त कर सभी को रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे. इस समीक्षा बैठक में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










