ePaper

दुल्हिनबाजार में बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 16 Jan 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार में बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

patna news: दुल्हिनबाजार. मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के पास पाली-बिहटा मुख्य सड़क पर बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया.

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार. मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव के पास पाली-बिहटा मुख्य सड़क पर बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया. मृतक की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कूकरी बिगहा गांव निवासी सुरेन्द्र यादव के 27 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई. घायल की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव निवासी ओशियर कुमार के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घटना के बाद बस चालक व खलासी बस छोड़ भाग निकले.

बताया जा रहा है कि सूरज व चंदन दोनों दुल्हिनबाजार के रकसिया गांव में आयोजित जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे थे. मृतक सूरज कुमार के परिवार में पत्नी, पांच वर्ष का बच्चा और एक छोटा भाई है, जो पटना में रहता है. घटना के बाद रो-रोकर परिजनों हाल- बेहाल हो गया.

कोचिंग से लौट रहे पूर्व जिप सदस्य के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मसौढ़ी. पटना-गया मुख्य मार्ग स्थित धनरूआ थाना के चनाकी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय किशोर को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार धक्का मर दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

मृतक किशोर अंकित कुमार धनरुआ थाना के अतरपुरा गांव निवासी विनय चौधरी का पुत्र था. घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

बताया जाता है कि मृतक अंकित कुमार रोज की तरह बुधवार को भी किस्तिपुर से कोचिंग कर पैदल अपने घर लौट रहा था. वह चनाकी मोड़ पर जैसे सड़क पार करने लगे तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया.

अंकित कुमार धनरूआ के पूर्व जिला परिषद सदस्य राम उचित चौधरी का भतीजा था. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर उक्त घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन