One Nation-One Election: पीएम मोदी को मिला प्रशांत किशोर का समर्थन, बोले- सही नीयत से लागू करना होगा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Dec 2024 3:04 PM
One Nation-One Election: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को दी गई मंजूरी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अब इस मुद्दे पर जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने अपना पक्ष रखा है.
One Nation-One Election: मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को वन नेशन-वन इलेक्शन से जुड़े विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी. संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में यह विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है. विधेयक के प्रारूप को मंजूरी मिलने के बाद सियासी बयानबाजियों का दौर भी तेज हो गया है. एनडीए गठबंधन में शामिल दलों ने इसका समर्थन किया है. वहीं, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने इसे फेडरल स्ट्रक्चर पर हमला बताया है. इस मुद्दे पर चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने भी अपना पक्ष रखा है.
पीके बोले- देश के लिए फायदेमंद
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने वन नेशन वन इलेक्शन को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा, ‘एक देश एक चुनाव देश के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे सही नीयत के साथ लागू करना होगा. हर साल देश की करीब एक चौथाई जनता मतदान करती है. इस वजह से सरकार चलाने वाले लोग ज्यादातर समय के लिए चुनाव कराने में व्यस्त रहते हैं. इसलिए अगर इसे एक या दो बार किया जाए तो सरकार भी हमेशा चुनाव मोड में नहीं रहेगी. इससे सरकार और जनता दोनों को फायदा होगा और देश का पैसा भी बचेगा.
पीके ने आगे कहा कि पिछले 50 सालों से चली आ रही चुनाव प्रक्रिया को 1 दिन में नहीं बदला जा सकता. सरकार को सभी पार्टियों को विश्वास में लेके इसे अगले चार से पांच सालों में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा. देश की जनता भी धीरे-धीरे इस प्रक्रिया को स्वीकार कर लेगी. इतने बड़े बदलाव को 1 दिन में जमीन पर नहीं उतरा जा सकता.
जदयू सांसद ने भी किया समर्थन
राज्यसभा सांसद संजय झा ने एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा, ‘हम लोग पहले भी इस मुद्दे पर समिति के सामने गए थे और हमारी पार्टी ने यह प्रस्ताव रखा था कि संसद और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए. पंचायत चुनाव को अलग रखा जा सकता है, लेकिन संसद और विधानसभा का चुनाव एक साथ होने से खर्च में भी कमी आएगी और चुनाव प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी. इसके अलावा, एक साथ चुनाव होने से जो भी सरकार चुनी जाएगी, उसे पांच साल तक काम करने का पूरा समय मिलेगा, जिससे स्थिरता बनी रहेगी.’

वन नेशन-वन इलेक्शन से पैसा बचेगा, जीडीपी में ग्रोथ होगी- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘वन नेशन-वन इलेक्शन से पैसा बचेगा, जीडीपी में ग्रोथ होगी. आचार संहिता के कारण कई कार्यों की गति रुक जाती है. कई परियोजनाओं को रोका जाता है. ऐसे में देश को गति देने के लिए ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की जरूरत है. यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘उनको हर बात पर ऐतराज होता है. जहां पर जीतते हैं, वहां पर ईवीएम सही रहती है और जहां पर हारते हैं, वहां खराब हो जाती है. इसी तरह चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं. सभी को वन नेशन-वन इलेक्शन का स्वागत करना चाहिए.’
इसे भी पढ़ें: Nitish सरकार Patna में बनवाएगी 286 मीटर लंबी सुरंग, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










