Nowcast Bihar: बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतवानी जारी की है. इन जिलों के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इसमें बताया गया है कि पूर्वी चंपारण, भोजपुर, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा वर्षा होने होने की संभावना है.

विज्ञापन
Imd alert

बिहार के इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सारण, मुजफ्फपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, दरभंगा जिले के कुछ भागों में भी अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है.

Imd alert

अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सिवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और अरवल में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलेगी. साथ ही, भारी बारिश होने और ठनका गिरने की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के के लिए पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, अररिया, किशनगंज, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भी तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन