लापता निशा का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

रूपसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय निशा भारती अब तक लापता है.

विज्ञापन

पटना. रूपसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय निशा भारती अब तक लापता है. 29 सितंबर 2023 को कोचिंग से पढ़कर निकली छात्रा निशा भारती के लापता हुए अब एक साल होने वाला है, लेकिन अब तक इसमें पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. वहीं पिता राकेश कुमार रंजन बेटी की तस्वीर लेकर हर जगह भटक रहे हैं. अब उन्होंने बेटी का पता बताने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषना की है. राकेश ने कहा कि जब भी मैं पुलिस के पास अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेने के लिए जाता हूं, तो मुझे बस यही कहा जाता है कि अभी जांच चल रही है. रूपसपुर थाना के थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने कहा कि इस केस में लड़की का मोबाइल और ऑटो वाला मिला है. लोकेशन से लेकर कॉल हिस्ट्री तक निकाला गया है लेकिन उसमें भी कोई संदिग्ध नहीं मिल पाया है. फिलहाल जांच चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन