Patna News: पटना से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में 30 जून तक नो रूम, जुलाई तक वेटिंग, रेलवे बेहाल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Jun 2025 9:54 PM

विज्ञापन

Patna News: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ते तापमान के कारण पटना से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ चरम पर है. राजधानी, संघमित्रा, श्रमजीवी जैसी प्रमुख ट्रेनों में 30 जून तक टिकट उपलब्ध नहीं हैं. स्पेशल ट्रेनों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Patna News: गर्मी की छुट्टी और तापमान का असर ट्रेनों में देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि धार्मिक स्थलों के साथ-साथ हिल स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है. आलम यह है कि पटना से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता व दार्जिलिंग, शिमला व देहरादून जाने वाली ट्रेनों में नो रूम है.

कई ट्रेनों में 15 जुलाई तक टिकट नहीं

पटना से खुलने वाली राजधानी, संपूर्ण क्रांति, संपूर्ण क्राति क्लाेन एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, गुवाहाटी राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, दानापुर-हैदराबाद एक्सप्रेस, दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, पटना-कुर्ला सुपरफास्ट, अर्चना एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस, पटना-गोवा, पटना-बेंगलुरु एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों में जाने के लिए 30 जून तक कोई टिकट नहीं मिल रहा है. कई ट्रेनों में तो 15 जुलाई तक टिकट नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, सभी जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

नियमित के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों में भी भीड़

रेलवे से जुड़े जानकारों की मानें, तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टी और प्रदेश का तापमान बढ़ने से राज्य से बाहर जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गयी है. लोग परिवार के साथ हिल स्टेशनों और धर्मस्थलों का भ्रमण करने के लिए जा रहे हैं. यहां से बड़ी संख्या में लोग शिमला, दार्जिलिंग, मनाली जा रहे हैं. इसके कारण दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. वहीं, धर्मस्थलों में सर्वाधिक भीड़ पुरी को लेकर देखी जा रही है.

पटना से गोवा और बेंगलुरु जाने वालों की संख्या भी कम नहीं है. गोवा का समुद्री तट भी बिहार के लोगों को खूब भा रहा है. दक्षिण भारत की यात्रा के लिए भी लोगा छुट्टी का लाभ उठाना चाहते हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टी के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं, लेकिन उससे काेई फर्क नहीं दिखायी पड़ रहा है. भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन