विधान परिषद की रिक्त सीट पर पहले दिन नहीं हुआ नामांकन
बिहार विधान परिषद की रिक्त सीट पर सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी.
पटना. बिहार विधान परिषद की रिक्त सीट पर सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी. नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया. नामांकन करनेवाले प्रत्याशी को नामांकन पत्र की खरीद करनी है. किसी भी प्रत्याशी के नामांकन में 10 विधायकों का प्रस्तावक होना और 10 विधायकों का समर्थक होना आवश्यक है. नामांकन की अंतिम तारीख 13 जनवरी निर्धारित की गयी है. नामांकन पत्रों की जांच 14 जनवरी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 जनवरी निर्धारित की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए