मिथिला-कोसी को जल्द मिलेगी नई रेल लाइन की सौगात, जानिए संभावित रूट

Updated at : 08 Feb 2026 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
New Rail Line Bihar Mithila-Kosi

सांकेतिक तस्वीर

New Rail Line Bihar: मिथिला और कोसी क्षेत्र को जल्द ही नई रेल लाइन का तोहफा मिलने वाला है. नीति आयोग को रेल मंत्रालय की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है. इसके बनने से बंगाल और पूर्वोत्तर भारत का सफर लोगों के लिए आसान हो सकेगा.

विज्ञापन

New Rail Line Bihar: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए नई-नई रेल लाइनें बिछाई जा रही हैं. ऐसे में मिथिला और कोसी क्षेत्र को जल्द ही नई रेल लाइन का तोहफा मिलने वाला है. जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के लहेरियासराय से सहरसा तक नई रेल लाइन बनाने को लेकर मंजूरी मिल सकती है. यह जानकारी दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर की तरफ से दी गई है.

नीति आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

रेल मंत्रालय की तरफ से नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा गया है. नई रेल लाइन के बनने से लोगों के लिए पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत तक का सफर आसान हो सकेगा. सांसद गोपालजी ठाकुर ने नई रेल लाइन के बारे में बताया कि लगभग 95 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक लहेरियासराय से सहरसा के बीच बिछाया जाएगा. इसके निर्माण में लगभग 2376 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं.

नई रेल लाइन में कितने बनेंगे पुल?

जानकारी के मुताबिक, इस 95 किलोमीटर लंबे ट्रैक में कोसी नदी के ऊपर भी पुल बनाया जाएगा. 10 क्रॉसिंग स्टेशन, 2 हॉल्ट, 72, अंडरपास, 14 बड़े और 41 छोटे पुल बनाने की योजना है. नई रेल लाइन के जरिए लोगों को पूर्वोत्तर भारत के सफर के लिए एक नया वैकल्पिक रूट मिल सकेगा.

नई रेल लाइन का संभावित रूट

सांसद की तरफ से यह भी बताया गया कि यह नई रेल लाइन दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, अलीनगर, गौड़ाबौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद खास साबित हो सकेगी. नई रेल लाइन के संभावित रूट को लेकर यह जानकारी दी गई कि यह लहेरियासराय, देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकररोहार, हावीडीह, सजनपुर, कन्हौली, जगदीशपुर, घनश्यामपुर, किरतपुर, जमालपुर, महिषी, बनगांव, सहरसा जंक्शन से गुजर सकती है.

Also Read: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री की बढ़ी तारीख, जानिए नई डेडलाइन और क्यों जरूरी है डिजिटल आईडी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन