नीट : जिन विषयों के आंसर का मारा रट्टा, उनमें आये अच्छे नंबर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 2:07 AM
परीक्षा से पहले नीट यूजी का प्रश्न पत्र पाने का दावा करने वाले गिरफ्तार चार परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड भी बिहार पुलिस ने प्राप्त कर लिया है.
संवाददाता, पटना. परीक्षा से पहले नीट यूजी का प्रश्न पत्र पाने का दावा करने वाले गिरफ्तार चार परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड भी बिहार पुलिस ने प्राप्त कर लिया है. पुलिस का मानना है कि परीक्षार्थियों ने जिन विषयों के सवालों के आंसर का रट्टा मारा, उनमें उनको अच्छे अंक मिले. लेकिन, जिन विषयों का आंसर रट नहीं पाये, उनमें उनके अंक बेहतर नहीं रहे. मालूम हो कि परीक्षार्थियों ने परीक्षा से एक दिन पहले रात में प्रश्न पत्र व आंसर मिलने पर रट्टा मारने का दावा किया है. गिरफ्तार परीक्षार्थी आयुष राज (रोल नंबर 1502270126) को 720 में कुल 300 नंबर मिले हैं. इनमें बायोलॉजी में उसे 87.80 फीसदी नंबर मिले, वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री में क्रमश: 15.52 फीसदी और 15.36 फीसदी नंबर ही मिल सके. इसी तरह अनुराग यादव (रोल नंबर 1502041107) को फिजिक्स में 85.83 फीसदी, जबकि केमिस्ट्री में सिर्फ 05.04 फीसदी और बायोलॉजी में 51.04 फीसदी नंबर ही मिले. उसे 720 में कुल 185 अंक प्राप्त हुए. इनके अलावा अभिषेक कुमार (रोल नंबर 1502600112) ने तीनों श्रेणी फिजिक्स में 96.40 फीसदी, केमिस्ट्री में 95.99 फीसदी और बायोलॉजी में 90.92 फीसदी नंबर हासिल किये. उनको 720 में से कुल 581 अंक मिले. चौथे परीक्षार्थी शिवनंदन कुमार (रोल नंबर 1502290068) को 720 में कुल 483 अंक हासिल हुए. उसे फिजिक्स में 89.75 फीसदी, केमिस्ट्री में 86.02 फीसदी और बायोलॉजी में 90.27 फीसदी अंक हासिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










