बीडी कॉलेज के स्टूडेंट्स डिजिटल युग के अनुरूप प्राप्त करेंगे शिक्षा, हुआ एमओयू

Updated:
विज्ञापन
बीडी कॉलेज के स्टूडेंट्स डिजिटल युग के अनुरूप प्राप्त करेंगे शिक्षा, हुआ एमओयू

बीडी कॉलेज और सीएआइइएस फाउंडेशन के बीच गुरुवार को समझौता हस्ताक्षर (एमओयू) हुआ.

विज्ञापन

-बीडी कॉलेज में अगले सत्र से होगी एआइ की पढ़ाई -कॉलेज और सीएआइइएस फाउंडेशन के बीच एमओयू संवाददाता, पटना बीडी कॉलेज और सीएआइइएस फाउंडेशन के बीच गुरुवार को समझौता हस्ताक्षर (एमओयू) हुआ. इस अवसर कॉलेज की प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत मौजूद रहीं. उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में एआइ पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा, जिससे विद्यार्थी डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्राप्त कर सकें. सीएआइइएस फाउंडेशन द्वारा संचालित एआइ योद्धा पहल का उद्देश्य बिहार को एआइ में सक्षम बनाना है. इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा साइंस को तकनीकी विशेषज्ञों तक सीमित न रखकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है. एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में आइक्यूएसी समन्वयक डॉ दिवाकर कुमार पांडेय, बर्सर डॉ अमित कुमार, तथा सीएआइइएस फाउंडेशन के निदेशक डॉ सुशांत कुमार सिंह मौजूद रहे.

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन