राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विधायक का स्वागत, नये भवन निर्माण के लिए सौंपा मांग पत्र
विधायक का स्वागत करते
राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया का स्वागत समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में कॉलेज में नए भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा गया.
Patna News : राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के आगमन पर स्वागत समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या और जर्जर भवनों को देखते हुए नये भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा गया.
आपके शहर में
बढ़ती छात्र संख्या के बीच अतिरिक्त भवन की जरूरत
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने विधायक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी माल्यार्पण कर विधायक का अभिनंदन किया. प्राचार्य ने कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या और उपलब्ध भवनों की स्थिति से विधायक को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण कॉलेज में अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है.
विधायक क्षेत्र विकास निधि से दो कमरे और बरामदे की मांग
प्राचार्य ने विधायक को सौंपे मांग पत्र में विधायक क्षेत्र विकास निधि से दो छतदार कमरे और बरामदे का निर्माण कराने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया. प्रस्तावित भवन का आकार 80 फीट गुणा 35 फीट रखा गया है. कॉलेज प्रशासन ने भवन निर्माण की आवश्यकता बताते हुए इसके शीघ्र निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की.
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हुआ पौधरोपण
स्वागत समारोह के बाद विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया. एनसीसी प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कैडेट्स के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाये. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया.
कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पौधारोपण के बाद विधायक ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने कॉलेज परिसर में खुले नये ओपी मणिकचंद का भी जायजा लिया. कॉलेज के विशाल परिसर और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की.
कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद
मौके पर उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता, प्रो. रामबिनेश्वर सिंह, भाजपा नेता बैद्यनाथ यादव, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. बिरेन्द्र सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अशोक यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. मनीष भारती, प्रो. रोहित भारती, प्रो. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. श्री भगवान सिंह, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रोहित कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार रंजन, प्रो. अमित कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. गुड़िया कुमारी, प्रो. दीक्षा श्री, पूनम कुमारी, मो. अली हुसैन, शिवेंद्र नारायण सिंह, रामजी राय, पप्पू और रविंद्र सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए