बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक रामानंद यादव, अधिकारियों को राहत व्यवस्था के निर्देश दिये

Updated:
विज्ञापन

जायजा लेते विधायक रामानंद यादव

फतुहा विधायक डॉ. रामानंद यादव ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने और बांधों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Ramanand Yadav : पूर्व मंत्री सह फतुहा विधायक डॉ. रामानंद यादव ने रविवार को फतुहा विधानसभा क्षेत्र के संपतचक, पटना सदर और फतुहा प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके से ही संबंधित अधिकारियों को राहत व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन प्रखंडों के कई गांवों का किया दौरा

विधायक ने संपतचक प्रखंड की कंडाप तारणपुर पंचायत के कुरा नवादा, बंगलापर, तारणपुर, फहीमपुर नयाचक तथा पटना सदर प्रखंड के हीरानंदपुर, बराठपुर, खासपुर, मुराजपुर, सुकुलपुर, पुनाडीह, नथाचक, निजामपुर, कसारा और रायबाग समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.

इसके बाद उन्होंने फतुहा प्रखंड के रुकुनपुर, भगवानपुर, द्रावसौकी, नारायणा, डुमरी, अब्दालपुर, खोखना, सुल्तानपुर, दौलतपुर, विक्रमपुर, मौजीपुर, गुलमाहियाबाग और जेठुली गांवों का भी निरीक्षण किया.

सामुदायिक रसोई शुरू कराने का निर्देश

डॉ. रामानंद यादव ने संबंधित अंचल अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल तिरपाल उपलब्ध कराने और जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि बाढ़ के बीच पशुपालकों को परेशानी नहीं हो.

टूटे बांधों की तत्काल मरम्मत का निर्देश

विधायक ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. वहीं सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बाढ़ के कारण टूटे बांधों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने को कहा. उन्होंने कहा कि बांधों की मरम्मत में देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि ग्रामीण इलाकों में पानी का फैलाव रोका जा सके और प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन