बाढ़ में लाखों के बिजली का तार लावारिस हालत में बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 12:12 AM
बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेढ़ना फोरलेन के पास लावारिस हालत में 31 बंडल बिजली का एल्युमिनियम तार बरामद किया गया है.
प्रतिनिधि, बाढ़
बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेढ़ना फोरलेन के पास लावारिस हालत में 31 बंडल बिजली का एल्युमिनियम तार बरामद किया गया है. मौके पर कटर भी मिला है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाश अल्युमिनियम तार कार्य स्थल से काटकर वाहन से ले जा रहे थे. इसी दौरान पकड़े जाने के भय से फोरलेन के किनारे वाहन से तार को नीचे फेंक दिया गया है. तार काटने के बाद उसे अपराधियों ने बंडल बनाकर छोड़ दिया था. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ से फतुहा तक बिजली तार और टावर लगाने का काम एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. इस निर्माण स्थल से पिछले माह दो बार टावर में लगे हुए तार को काटकर बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गयी थी जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










