मुसलाधार बारिश से मसौढ़ी नगर जलमग्न, मोहल्लों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
नगर मे वारिस के बाद की स्थिति | Prabhat Khabar Network
मसौढ़ी में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. मुख्य सड़कों और मोहल्लों में घुटने तक पानी भरने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है.
मसौढ़ी में बुधवार को करीब एक घंटे हुई मुसलाधार बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. तेज बारिश थमने के बाद भी शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया. मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक पानी फैल जाने से जनजीवन प्रभावित रहा.
आपके शहर में
बारिश का सबसे अधिक असर नगर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, गांधी मैदान रोड, संगतपर, अस्पताल रोड, थाना रोड, स्टेशन रोड समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में देखने को मिला. कई इलाकों में घुटने भर पानी जमा हो गया. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घंटों सड़कों पर जमा रहा. इससे राहगीरों, दुकानदारों, मरीजों, स्कूली बच्चों व वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

सब्जी मंडी व अस्पताल रोड के अलावा बरनी रोड में जलजमाव के कारण दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गयीं. कई दुकानों के सामने व अंदर तक पानी पहुंच गया. वहीं, पानी में आवागमन के दौरान कई बाइक व ऑटो बंद हो गये.
लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से नालियों की नियमित उड़ाही, जलनिकासी के अवरुद्ध रास्तों को खोलने व संवेदनशील इलाकों में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए