पटना में 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज पर सो रहा था ऑटो चालक, क्रेन से रेस्क्यू कर पुलिस ने उतारा, जानें क्या है मामला
टावर पर चढ़ा युवक
पटना के चौकशिकारपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर एक युवक 25 फीट ऊंची स्टील की रेलिंग पर आराम से लेटा मिला, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.
Patna City Man Climbed Tower : पटना सिटी के चौकशिकारपुर उपरि सेतु से गुजर रहे लोगों की नजर मंगलवार दोपहर अचानक करीब 25 फीट ऊंची स्टील की रेलिंग पर पड़ी. रेलिंग पर एक युवक आराम से लेटा हुआ था. इतनी ऊंचाई पर युवक को इस तरह लेटे देख लोग सकते में आ गये. देखते ही देखते सेतु पर लोगों की भीड़ जुट गयी और मौके पर मजमा लग गया.
लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माना
युवक को रेलिंग से नीचे उतारने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से प्रयास किया. नागरिकों ने चौक थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी. लोगों ने युवक को नीचे आने के लिए समझाया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. इतनी ऊंचाई पर मामूली चूक भी जानलेवा हो सकती थी, इसलिए लोग लगातार चिंतित रहे.
क्रेन लेकर पहुंची पुलिस, आधे घंटे में किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिजली विभाग से क्रेन मंगायी और रेस्क्यू की तैयारी शुरू की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी क्रेन के जरिये युवक के पास पहुंचे. इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से क्रेन में बैठाकर नीचे उतारा गया.
भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना समेत 3 ठिकानों पर छापेमारी
जमुई का रहने वाला, धवलपुरा में रहकर चलाता है ऑटो
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने अपना नाम जयप्रकाश साव बताया है. वह मूल रूप से जमुई का रहने वाला है और वर्तमान में धवलपुरा में रहता है. युवक ऑटो चलाने का काम करता है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह इतनी ऊंचाई वाली रेलिंग पर क्यों चढ़ा था.
नशे में था या नहीं, पुलिस कर रही जांच
दारोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के रेलिंग पर चढ़ने के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक नशे की हालत में तो नहीं था. अगर उसके नशे में होने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
करीब एक घंटे रुका परिचालन, लगा जाम
रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा को देखते हुए चौकशिकारपुर उपरि सेतु पर वाहनों का परिचालन करीब एक घंटे तक रोक दिया गया. इससे सेतु पर जाम की स्थिति बन गयी. युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस की सक्रियता से संभावित हादसा टल गया.
एमपी से फरार आरोपी पटना के अगमकुआं से गिरफ्तार, बिहार STF और सिवनी पुलिस के हत्थे चढ़ा मयंक बघेल, जानें क्या है पूरा मामला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए