Patna News : वकील के परिजनों को झांसा देकर फ्लैट से उड़ाये 15 लाख के गहने

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 1:33 AM

विज्ञापन

दो अपराधियों ने शास्त्रीनगर थाने के हनुमान नगर स्थित अधिवक्ता अरविंद उज्ज्वल के फ्लैट से 15 लाख के गहने व डेढ़ लाख कैश चुरा लिया. वकील की दिव्यांग बेटी को झांसा देकर चोर उनके फ्लैट में घुसे और चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : शास्त्रीनगर थाने के हनुमान नगर स्थित एसजी टावर अपार्टमेंट में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट में घुस कर चोरी कर ली. अपराधियों ने हाइकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अरविंद उज्ज्वल के फ्लैट से करीब 15 लाख के गहने व डेढ़ लाख कैश चुरा लिये. घटना दोपहर करीब दो बजे की है. शास्त्रीनगर थाने में अधिवक्ता अरविंद उज्ज्वल ने मामला दर्ज कराया है. थानेदार अमर कुमार यादव ने कहा कि जांच चल रही है. अधिवक्ता की पत्नी सुनीला ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वे अपार्टमेंट की छत पर गेहूं सुखाने के लिए गयी थीं. तभी दो अपराधी पहुंचे. दिव्यांग किशोरी बेटी से कहा कि उन्हें उसके पिता ने फाइल लेने के लिए भेजा है. इसके बाद एक अपराधी ने बेडरूम में घुस कर दरवाजा बंद कर दिया और अलमारी का ताला तोड़ कर गहने चुराने लगे. वहीं, दरवाजे पर खड़े एक और अपराधी ने बेटी के मुंह को अपने हाथ से दबा दिया. दोनों जब सामान बैग में रख कर जाने लगे, तो दरवाजे पर सुनीला ने दोनों को देखा, तो उन्होंने कहा कि आपके पति ने टीवी ठीक करने के लिए भेजा है.

डेढ़ लाख कैश, सोने की छह चेन के साथ जरूरी कागजात भी लेकर चले गये :

अपराधी करीब डेढ़ लाख कैश, सोने की छह चेन, कान के छह झुमके व पायल के साथ अलमारी में रखे आधार कार्ड, पैनकार्ड और जरूरी एफडी के कागजात भी लेकर फरार हो गये. अधिवक्ता की पत्नी ने बताया कि बदमाश 15 लाख से अधिक के सामान चुरा ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन