पटना: मसौढ़ी में कट्टा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार; तलाशी में कारतूस भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी में कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसौढ़ी के गोढना गांव में एक युवक को हथियार लहराते हुए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं. युवक की पहचान अनीश कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी के छाता ओपी क्षेत्र के गोढना गांव में हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गोढना गांव निवासी अनीश कुमार (28) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

छाता ओपी प्रभारी श्रवण कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गांव में हथियार लहराकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल गांव में छापेमारी की.

पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, तलाशी में मिला कट्टा

पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने लगा. जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है. पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि युवक के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है या नहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन