27 से 30 जनवरी तक होगी मध्यमा परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 27 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 27 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से पांच बजे तक संचालित होगी. बोर्ड ने कहा है कि पंजीयन पत्र, प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री 20 से 21 जनवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से वितरित होगी. विद्यालय के प्रधान 25 जनवरी तक परीक्षार्थियों को पंजीयन एवं प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय में ही तीन से चार फरवरी तक आयोजित की जायेगी. प्रायोगिक परीक्षा का अंकपुटक, रौल सीट बोर्ड कार्यालय में पांच से छह फरवरी तक जमा किया जायेगा. मध्यमा परीक्षा का मूल्यांकन 13 फरवरी से शुरू होगा. सभी परीक्षक अपना नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 11 फरवरी को प्राप्त करेंगे. यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र व पंजीयन पत्र में विसंगति हो तो विद्यालय के प्रधान अपने अभिलेख से उसकी जांच कर विसंगति निवारण के लिए सभी साक्ष्यों के साथ सुधार संबंधी अभिलेख बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे. परीक्षा संचालन पर नजर रखने के लिए नियंत्रक कक्ष स्थापित किया गया है. नियंत्रक कक्ष के नंबर 0612-2217880, 9472269757 से सूचना प्राप्त की जा सकती है. परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा की तिथि – प्रथम पाली – दूसरी पाली 27 जनवरी – संस्कृत व्याकरण (अनिवार्य प्रथम पत्र)- संस्कृत साहित्य (अनिवार्य द्वितीय पत्र) 28 जनवरी -संकृत सामान्य (अनिवार्य तृतीय पत्र)-हिंदी (अनिवार्य चतुर्थ पत्र) 29 जनवरी -सामाजिक शिक्षा (अनिवार्य पंचम पत्र)- अंग्रेजी (अनिवार्य षष्टम पत्र) 30 जनवरी- सामान्य विज्ञान सैद्धांतिक (अनिवार्य सप्तम पत्र)- अतिरिक्त विषय

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन