Patna News: होली पर चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़ा और करा दी शादी

Patna News (ग्रामीणों ने पकड़ कर कर दी शादी)
Patna News: पटना के नौबतपुर के अमरपुरा गांव में एक अजीब घटना घटी, जहां प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात पर गांववालों ने हस्तक्षेप कर दोनों की शादी करवा दी. होली पर प्रेमिका को विश करने पहुंचे अविनाश को पकड़कर शिव मंदिर में उसकी शादी करवा दी गई.
Patna News: पटना के नौबतपुर के अमरपुरा गांव में एक अजीब घटना सामने आयी है. गांववालों ने एक प्रेमी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हुए पकड़कर उसकी शादी उसी लड़की से करवा दी. अविनाश कुमार (20) और सोनाली कुमारी (19) के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था. होली के दिन अपनी प्रेमिका को हैपी होली बोलने चोरी-छिपे उसके गांव पहुंचा था. दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में जानते थे और शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन फिर भी अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने उसके गांव पहुंच जाता था.
समझाने के बावजूद लड़के का मिलना
ग्रामीणों ने कई बार अविनाश को समझाया था कि शादी से पहले ऐसा मिलना ठीक नहीं है लेकिन अविनाश ने उनकी बातों की अनदेखी की. गांववाले उसकी हरकतों से परेशान हो गए थे क्योंकि वह लगातार लड़की से मिलने के लिए गांव आ रहा था. इस बार जब वह लड़की से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी शादी शिव मंदिर में करवा दी.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति
ग्रामीणों का उत्सव: मंदिर में शादी की धूम
ग्रामीणों और सोनाली के परिजनों की मौजूदगी में शिव मंदिर में शादी संपन्न हुई. गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया. देर रात तक मंदिर में लोगों की भीड़ जमा रही. इस शादी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और सभी इसे एक अनोखी घटना के रूप में देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




