पीएनबी के सीएससी संचालक से 70 हजार रुपये की लूट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 12:46 AM

विज्ञापन

बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक सीएससी संचालक से दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 70 हजार रुपये, मोबाइल एवं लैपटॉप लूट लिए.

विज्ञापन

बाढ़. बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक सीएससी संचालक से दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 70 हजार रुपये, मोबाइल एवं लैपटॉप की लूट कर ली. उसके बाद हथियार लहराते फरार हो गये. लूट की सूचना भदौर थाना की पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. सीएससी संचालक ने बताया कि वह पीएनबी बैंक का सीएससी कई वर्षों से चला रहा है. शनिवार को वह सीएसपी सेंटर खोल उसके कुछ देर बाद कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर नकद 70 हजार रुपये, एक मोबाइल और लैपटॉप हथियार के बल पर लूट लिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बार सीएसपी संचालक व अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये गये हैं, लेकिन अभी तक नहीं लगा पाये हैं. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिलती है या फिर अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने से डरते हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है एवं अनुसंधान जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन