प्रेमिका से मिलने आये युवक का खगौल से अपहरण, हरनौत से हुआ बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2025 12:10 AM
patna news: खगौल. शनिवार को अपहत युवक को पुलिस ने सोमवार को हरनौत से बरामद कर लिया. साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
खगौल. शनिवार को अपहत युवक को पुलिस ने सोमवार को हरनौत से बरामद कर लिया. साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में हरनौत जिला नालंदा निवासी शिवदत कुमार, अविनाश कुमार, सुमित कुमार और चंद्रसेन प्रसाद है. एएसपी भानु प्रताप सिंह बताया कि अपहरणकर्ताओं ने खगौल के घनश्याम स्कूल के पास सोनू का अपहरण कर हरनौत ले गये थे. सोनू इंदिरा नगर राजापुर हाउस नं. 83 थाना पाटलिपुत्र निवासी पुरुषोत्तम कुमार का पुत्र है. हरनौत की रहने वाली युवती से सोनू कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की अपने भाई के साथ खगौल के घनश्याम बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा देने आयी थी. सोनू को इसकी सूचना मिली और वह अपनी प्रेमिका से मिलने खगौल पहुंचा गया. यह देख लड़की के भाई ने अपने कुछ परिवार वालों को फोन कर खगौल बुला लिया. इसके बाद लड़की के परिवार वाले सोनू को एक गाड़ी में अपने साथ जबरन उठाकर हरनौत ले गये. अपहृत सोनू के परिजनों को सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी. एएसपी दानापुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहायता लेते हुए हरनौत में छापेमारी कर अपहरण हुए सोनू कुमार को बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभियुक्त के पास से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










