ePaper

JIO True 5G : पटना में मकर संक्रांति से शुरू होगी जियो की ट्रू 5जी सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स

Updated at : 08 Jan 2023 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
JIO True 5G : पटना में मकर संक्रांति से शुरू होगी जियो की ट्रू 5जी सर्विस, यूजर्स को मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स

पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को मकर संक्रांति से शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसके बाद राज्य के अन्य शहरों में भी 5 जी सर्विस का विस्तार किया जायेगा.

विज्ञापन

जियो 14 जनवरी यानी मकर संक्राति के दिन से पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. राजधानी में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा. टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी हाइ स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस जियो ट्रू 5 जी का तेजी से विस्तार कर रही है. अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो सर्विस सेवा की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र पटना सिटी से लेकर दानापुर इलाके में होगी.

राज्य के अन्य शहरों में भी होगा विस्तार 

मिली जानकारी के अनुसार जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा. इसके बाद सूबे के अन्य शहरों में 5 जी सर्विस का विस्तार किया जायेगा. जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, इ-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आइटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा.

मोबाइल टावर को फाइबर से जोड़ने पर फोकस

बिहार को 5जी मोबाइल तकनीक से लैस करने के लिए दूरसंचार मंत्रालय और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं. मुख्य तौर पर लेटेन्सी (मोबाइल डेटा को एक से दूसरी जगह ले जाने में लगने वाला समय) को कम करने के लिए काम किया जा रहा है. इसके लिए हर मोबाइल टावर को फाइबर से जोड़ने पर फोकस है. इसके बाद लेटेन्सी 10 मिली सेकेंड से घटकर मिली सेकेंड हो जायेगी यानी इंटरनेट स्पीड इतनी तेज होगी कि लाइव प्रसारण मोबाइल या टीवी तक पहुंचने में किसी तरह का कोई अंतर नहीं रहेगा. सब कुछ रियल टाइम होगा.

सबसे तेज डेटा नेटवर्क का फ्यूजन होगा 5जी

  • 5जी नेटवर्क इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) के सात सबसे तेज डेटा नेटवर्क का फ्यूजन होगा.

  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स मतलब है चीजों का इंटरनेट. अब तक फेसबुक, वाट्सएप, यूट्यूब के जरिये हम एक-दूसरे से कनेक्ट हैं, लेकिन आइटी के जरिये दूसरी चीजों से भी कनेक्ट हो जायेंगे.

  • सामान्य दैनिक जीवनचर्या की जिंदगी में उपयोग किये जाने वाले टीवी, फ्रिज, एसी, लाइट, पंखा, कम्प्यूटर, कार जैसी वस्तुएं हैं, जो एक-दूसरे से डेटा शेयर करेंगे.

  • जैसे आपके पास एक कार है और वह इंटरनेट से कनेक्ट है. अगर कार के किसी पार्ट में खराबी आती है, तो कार स्वतः ही मैन्युफैक्चर को केयर का डेटा भेज देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन