ePaper

पटना और मुजफ्फरपुर में Jio True 5G लॉन्च, वेलकम ऑफर के तहत 1 GBPS स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Updated at : 14 Jan 2023 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
पटना और मुजफ्फरपुर में Jio True 5G लॉन्च, वेलकम ऑफर के तहत 1 GBPS स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

कंपनी के अनुसार पटना और मुजफ्फरपुर में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जा रहा है. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर शहर में रिलायंस जियो ने अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर दी हैं. पटना के शहरी क्षेत्र पटना साहिब से लेकर दानापुर तक और मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में अब जियो ट्रू 5जी का कवरेज मिलेगा. कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक बिहार और झारखंड के हर कस्बे और हर गांव में जियो ट्रू 5जी उपलब्ध होगा.

उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत किया जा रहा आमंत्रित

कंपनी के अनुसार पटना और मुजफ्फरपुर में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जा रहा है. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को किया गया तेज

लांचिंग पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि बिहार और झारखंड के 4 महत्वपूर्ण शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने पर हमें गर्व है. देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को हमने और तेज कर दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि साल 2023 में प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा मिले.

सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा

जिन शहरों में ट्रू जी लॉन्च किया गया है वे हमारे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल, व्यापारिक और औद्योगिक केंद्रो में शामिल हैं. जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि इ-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आइटी के क्षेत्रों में भी विकास के अवसर मिलेंगे.

Also Read: सुशील मोदी ने बिहार सरकार को बताया हिंदू विरोधी, कहा- मानस द्रोही मंत्री को बर्खास्त करें नीतीश

सबसे तेज डेटा नेटवर्क का फ्यूजन होगा 5जी

  • 5जी नेटवर्क इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) के सात सबसे तेज डेटा नेटवर्क का फ्यूजन होगा.

  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स मतलब है चीजों का इंटरनेट. अब तक फेसबुक, वाट्सएप, यूट्यूब के जरिये हम एक-दूसरे से कनेक्ट हैं, लेकिन आइटी के जरिये दूसरी चीजों से भी कनेक्ट हो जायेंगे.

  • सामान्य दैनिक जीवनचर्या की जिंदगी में उपयोग किये जाने वाले टीवी, फ्रिज, एसी, लाइट, पंखा, कम्प्यूटर, कार जैसी वस्तुएं हैं, जो एक-दूसरे से डेटा शेयर करेंगे.

  • जैसे आपके पास एक कार है और वह इंटरनेट से कनेक्ट है. अगर कार के किसी पार्ट में खराबी आती है, तो कार स्वतः ही मैन्युफैक्चर को केयर का डेटा भेज देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन