Patna News : साहिबगंज इंटरसिटी से यात्री के पांच लाख के गहने और 45 हजार नकद चोरी

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 11 Jul 2025 1:50 AM

विज्ञापन

साहिबगंज इंटरसिटी से दानापुर जंक्शन से लखीसराय जा रहे बुजुर्ग दंपती का बैग बदमाशों ने गुरुवार को चोरी कर लिया, जिसमें पांच लाख के गहने, 45 हजार नकद व कुछ दवाएं थीं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : साहिबगंज इंटरसिटी से दानापुर जंक्शन से लखीसराय जा रहे बुजुर्ग दंपती अरुण कुमार सिंह व सुमन सिंह का बैग बदमाशों ने गुरुवार को चोरी कर लिया. जब उनकी ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंची, तो इसकी जानकारी मिली. उस बैग में अरुण कुमार सिंह की पत्नी सुमन सिंह के पांच लाख के गहने थे. साथ ही 45 हजार नकद व कुछ दवाएं थीं. इस संबंध में अजय कुमार सिंह ने राजेंद्र नगर टर्मिनल जीआरपी में केस दर्ज कराया है. अरुण कुमार सिंह मूल रूप से लखीसराय के पुरानी बाजार नया टोला के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंची, तो पाया कि उनका भूरा रंग का बैग गायब है. उसमें पत्नी के सोने का एक मंगलसूत्र, दोनों हाथों का बाला और 45 हजार नकद रुपये थे.

छात्र का लैपटॉप बैग कर दिया गायब

बदमाशों ने नौ जुलाई को बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस से पटना जंक्शन से भुवनेश्वर स्टेशन तक का सफर कर रहे छात्र रितुराज का लैपटॉप बैग गायब कर दिया. यह घटना उस समय घटित हुई, जब पटना जंक्शन पर ट्रेन आकर रुकी. इतनी ही देर में उनका लैपटॉप बैग बदमाशों ने गायब कर दिया. इसके बाद रितुराज ने पटना जंक्शन जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. रितुराज ने पुलिस को बताया है कि बैग में उनके लैपटॉप के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार्जर, एटीएम कार्ड व कपड़े रखे थे. इसी प्रकार बदमाशों ने नयी दिल्ली से जसीडीह जा रहे आदित्य कुमार झा का मोबाइल फोन पटना जंक्शन पर चोरी कर ली. उन्होंने अपना फोन चार्ज में लगा रखा था. आदित्य कुमार झा झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं. उनके बयान के आधार पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन