IPS Shivdeep Lande: 89 दिन बाद भी शिवदीप लांडे का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, जानें कब तक करना होगा इंतजार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2024 8:21 PM

विज्ञापन

IPS Shivdeep Lande: बिहार के सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा दिये 89 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

विज्ञापन

IPS Shivdeep Lande: बिहार कैडर के आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.  इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी थी. उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई थी. अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा था कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी, इस्तीफा दिए हुए 89 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा  मंजूर नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि लांडे की इस्तीफे की फाइल पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के बीच ही अटकी पड़ी है. जिस वजह से अब तक यह फाइल सीएम नीतीश कुमार के पास भी नहीं पहुंची है.

शिवदीप लांडे को करना होगा इंतजार

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार नहीं चाहती है कि आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे इस्तीफा दें. यही वजह है कि उनकी इस्तीफा की फाइल विभिन्न तरह की कई प्रक्रियाओं के बीच ही अटकी पड़ी है. बताया जा रहा है कि इस्तीफा की फाइल पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के बाद फाइल सीएम नीतीश के पास जाएगी और तब इस पर मोहर लगा सकती है. लेकिन इसके लिए अभी लांडे को इंतजार करना होगा.

इस्तीफे का कारण क्या बताया था

पूर्णिया के आईजी पद पर रहते हुए शिवदीप लांडे ने जब इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने इस्तीफा का कारण निजी बताया था. इस्तीफा देने की जानकारी साझा करते हुए शिवदीप लांडे ने लिखा था, ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (आईपीएस) से त्यागपत्र दिया है, परंतु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी.’

आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे लोगों के बीच सिंघम के नाम से मशहूर हैं. वह मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. लेकिन उनका अधिकांश समय बिहार में गुजरा है. साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बिहार के कई जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं. वह पटना, अररिया, मुंगेर के एसपी भी रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Unique Story: दिवंगत पुत्र की याद में माता-पिता ने बकरी का मनाया जन्मदिन, कोविड में हो गया था निधन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन