India-Pak War: भारत-पाक जंग के बीच नेपाल बॉर्डर पर पहली बार पुलिस तैनात, बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Nepal Border News

India-Pak War: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बीच नेपाल बॉर्डर पर जांच तेज कर दी गई है. पहली बार पुलिस की तैनाती की गई है. आज सीएम नीतीश भी पूर्णिया में रिव्यू मीटिंग करने वाले हैं. इसके साथ ही बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

India-Pak War: भारत-पाकिस्तान जंग के बीच नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में हाई अलर्ट है. सघन जांच जारी है. नेपाल और बांग्लादेश से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है. साथ ही पटना-दरभंगा एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा बिहार के तमाम धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है. सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. मेडिकल आपातकाल की पूरी तैयारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही है. वहीं नागरिक सुरक्षा विभाग ने हवाई हमले से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश

बता दें, शुक्रवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने हाई लेवल मीटिंग की है. मीटिंग के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने और जेल गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है. आज सीएम नीतीश कुमार भी पूर्णिया में सीमावर्ती इलाके के डीएम एसपी के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे. मीटिंग में प्रदेश की कानून व्यवस्था और हालात पर सीएम रिपोर्ट लेंगे.

बिहार में 7 जिलों में विशेष अलर्ट

नेपाल सीमा से सटे बिहार के 7 जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है. बता दें, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बॉर्डर पर सघन जांच चलाया जा रहा है. एक-एक लोगों की जांच की जा रही है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. नेपाल सीमा क्षेत्र के आसपास 10 से 15 किमी के दायरे में सुरक्षाबल लगातार जांच अभियान चला रहे हैं. लोगों के थंब इंप्रेशन तक चेक किए जा रहे हैं. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका पर गुजरने वाली गाड़ियों की जांच हो रही है. बुधवार को मोतिहारी स्थित नेपाल बॉर्डर से चीन के हुनान प्रांत के चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

ALSO READ: India-Pakistan Tension: भारत-पाक जंग के बीच एक्शन में बिहार सरकार, 4 विभागों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन