कैंपस : आइइएस, आइएसएस परीक्षा 21 से 23 जून तक
यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा (आइइएस, आइएसएस) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.
संवाददाता, पटना यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा (आइइएस, आइएसएस) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. आइइएस, आइएसएस की परीक्षा 21 से 23 जून तक आयोजित की जायेगी. शेड्यूल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. 21 जून को पहली पाली में सामान्य अंग्रेजी (वर्णनात्मक) की परीक्षा नौ से 12 बजे तक व दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक) की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी. 22 जून को पहली पाली में सामान्य अर्थशास्त्र-1 की परीक्षा नौ से 11 बजे तक व दूसरी पाली में सामान्य अर्थशास्त्र-2 की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक व सांख्यिकी-2 (उद्देश्य) की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी. 23 जून को सामान्य अर्थशास्त्र-3 व सांख्यिकी-3 की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. दूसरी पाली में भारतीय अर्थशास्त्र व सांख्यिकी-4 की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए