बीएस कॉलेज में हिंदी सप्ताह समारोह आयोजित, विद्यार्थियों ने लघुकथा, भाषण और कविता पाठ से बांधा समां
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
बीएस कॉलेज में हिंदी सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. श्यामदेव पासवान ने हिंदी को गौरव की भाषा बताया. विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं.
Hindi Diwas Celebration : दानापुर बीएस कॉलेज में बुधवार को हिंदी सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामदेव पासवान, प्रो. गोपाल कुमार यादव समेत अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल कुमार यादव और वरीय सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश रंजन ने किया.
हिंदी को आत्मसम्मान के साथ अपनाने पर जोर
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामदेव पासवान ने हिंदी भाषा के भाषिक संस्कार और शब्द संपदा पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान राष्ट्रभाषा और राजभाषा के अंतर एवं उससे जुड़े विमर्श पर भी विचार व्यक्त किये गये. उन्होंने कहा कि हिंदी भारत के गौरव की भाषा है और इसे आत्मसम्मान के साथ अपनाना जरूरी है.
वर्तमान स्वरूप और बहुभाषिकता पर चर्चा
प्रो. गोपाल कुमार यादव ने हिंदी के वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला. डॉ. राकेश रंजन ने बहुभाषिकता के संदर्भ में हिंदी की भूमिका पर चर्चा की. वहीं डॉ. फिरोज अंसारी ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के परिप्रेक्ष्य में भाषा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया.
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये रचनात्मक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान डॉ. परशुराम और डॉ. बिमलेश ने काव्य पाठ किया. डॉ. तनु रानी ने हिंदी विषय पर अपना वक्तव्य दिया. इसके अलावा नेहा, वैभव, संजना, सोनाली आदि विद्यार्थियों ने लघुकथा, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किया.
शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद
मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश रंजन ने किया. मौके पर प्रो. रीता कुमारी, प्रो. आशुतोष, प्रो. आभास, प्रो. रीता गुप्ता, डॉ. संजय, डॉ. शुभमय, डॉ. शनीश, डॉ. मधुलिका, डॉ. सुनीता, डॉ. सोनम, डॉ. नीलिमा समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए