BPSC Candidates: बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे गुरु रहमान, बोले- हमारी सिर्फ एक मांग 'पुनर्परीक्षा'

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Dec 2024 5:48 PM

विज्ञापन

गुरु रहमान

BPSC Candidates: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने गुरु रहमान धरनास्थल आये. उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की मांग जायज है. हमारी सिर्फ एक मांग है.

विज्ञापन

BPSC Candidates: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों का प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना पर बैठे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच, छात्रों के प्रदर्शन में साथ देने चर्चित शिक्षक गुरु रहमान भी पहुंचे. गुरु रहमान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पुनर्परीक्षा के अलावा कोई दूसरी मांग नहीं है. अब सब छात्र और शिक्षक एक हो गए हैं.

पुलिस ने लड़कियों को पीटा है, इसकी जांच होनी चाहिए- गुरु रहमान

गुरु रहमान ने बुधवार के पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तरीके से लड़कियों को पीटा है, वह गलत है और उसकी जांच होनी चाहिए. इससे पहले पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया था. वे अपनी मांगों को लेकर बीपीएससी कार्यालय घेराव करने पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया था. लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए थे. कई अभ्यर्थियों के सिर में भी गंभीर चोट आई है. आरोप है कि इस दौरान लड़कियों को भी पीटा गया था.

बिहार की खबरों के लिए क्लिक करें

लाठीचार्ज के बाद क्या बोले छात्र

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि जितनी लाठी मारनी है, सरकार मार ले. लेकिन, हम जायज मांग कर रहे हैं. सरकार कहे तो हमलोग सभी एक पंक्ति में खड़े हो जाएंगे, लाठी मार ले. लेकिन, हम पुनर्परीक्षा पर कायम रहेंगे. यहां सभी जिले के लोग हैं और एक ही मांग कर रहे हैं.

जानें मामला

बीपीएससी की 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था. इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. दूसरी तरफ छात्र पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: पप्पू यादव ने आयोग को दी चेतावनी, बोले- बीपीएससी परीक्षा रद्द नहीं हुई तो 1 जनवरी को बिहार बंद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन