श्रीअरविंद महिला कॉलेज में सामूहिक परिचर्चा का आयोजन

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में शुक्रवार को विकसित भारत 2047: युवा नेतृत्व से वैश्विक नेतृत्व की ओर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

-फोटो है संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में शुक्रवार को विकसित भारत 2047: युवा नेतृत्व से वैश्विक नेतृत्व की ओर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई 1, 2 और लेट्स इंस्पायर बिहार के गर्गी अध्याय के संयुक्त सहयोग में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया. सामूहिक परिचर्चा और प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में गर्गी अध्याय की प्रतिनिधि नितिका अग्रवाल और अंजलि भारद्वाज ने उपस्थित छात्राओं को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया. उन्होंने प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार युवा विचार विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं. पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सपना बरुआ ने किया, जिन्होंने छात्राओं के बीच संवाद को प्रभावी बनाया. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने छात्राओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि 2047 के विकसित भारत की नींव आज की युवा पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता पर टिकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग होने का शस्त्र भी है. उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन