फुलवारी में बनेगा पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल, एतवारपुर में 85 लाख से होगा 121 फीट ऊंचा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

पंडाल की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस दुर्गापूजा, पटना के फुलवारी शरीफ में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर 121 फीट ऊंचा और 120 फीट लंबा भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. इसमें 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो का विशेष आकर्षण होगा.

विज्ञापन

Durga Puja Pandal: पटना के फुलवारी शरीफ के एतवारपुर-परसा बाजार रोड में इस वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम पर आधारित इस आयोजन में मां दुर्गा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे. आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनीर यादव ने बताया कि पंडाल और आयोजन पर करीब 85 लाख रुपये का बजट रखा गया है.

विज्ञापन

121 फीट ऊंचा और 120 फीट लंबा होगा पंडाल

आयोजकों के अनुसार पंडाल की ऊंचाई करीब 121 फीट और लंबाई 120 फीट होगी. करीब 15 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बनने वाले पंडाल की वास्तुकला में पुरी के जगन्नाथ मंदिर के शिखर, स्तंभ और नक्काशी की झलक देखने को मिलेगी.

3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा आकर्षण

आयोजन का खास आकर्षण 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा. आयोजकों के अनुसार, बिहार में पहली बार इस स्तर पर पंडाल की विशाल संरचना को डिजिटल कैनवास के रूप में इस्तेमाल कर प्रकाश, ध्वनि और दृश्य प्रभावों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ की कथा, परंपरा और आध्यात्मिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाएगा. इसके लिए मुंबई से अमीन चंद्राकर और उनकी विशेष टीम को बुलाया जा रहा है.

16 फीट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

मां दुर्गा की करीब 16 फीट ऊंची प्रतिमा महिषासुर वध की मुद्रा में होगी. प्रतिमा पटना के शक्ति विश्वास पंडित द्वारा तैयार की जा रही है, जबकि साज-सज्जा का काम बंगाल के कारीगर करेंगे. पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी मधुपुर के इम्मामुद्दीन अंसारी और सैरफुद्दीन के साथ कोलकाता के बप्पी बारीक और उनकी टीम संभाल रही है.

दो किलोमीटर तक होगी विशेष रोशनी

पूरे आयोजन क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर तक विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. शिवम टेंट की ओर से चंदननगर की आकर्षक थीम लाइटिंग लगायी जाएगी. बच्चों के लिए विशेष कार्टून लाइटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.

बनारस के पंडित करायेंगे नवरात्रि पूजा

नवरात्रि की पूजा बनारस से आये पंडित अभिषेक मिश्रा और उनकी टीम द्वारा करायी जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जायेगी. व्यवस्था संभालने के लिए 150 से अधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी.

अन्नक्षेत्र और स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था

आयोजन के दौरान जरूरतमंदों के लिए अन्नक्षेत्र में निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा. बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश द्वार और बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

अलग-अलग दिन मिलेगा विशेष प्रसाद

प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गयी है. सप्तमी को नैवेद्यम लड्डू, अष्टमी को खीर, नवमी को खिचड़ी तथा विजयदशमी के दिन हलवा और बुंदिया का प्रसाद वितरित किया जाएगा.

आयोजन समिति में शामिल हैं कई सदस्य

आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनील यादव हैं. समिति में बिट्टू सिंह, विक्की कुमार, जय यादव, बिट्टू यादव, जीतू यादव, भीम यादव, अमित कुमार, मनीष, प्रभात यादव, धीरज, मनीष यादव, मंटू यादव, भोला यादव, चंदन यादव, अमन, अविनेश, सागर, अमन, बबलू यादव, आर्यन, रविराज रणजीत, छोटू, सागर, मुन्ना जी और चिंटू यादव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं.

आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष का आयोजन श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनुभव देने वाला होगा. एतवारपुर-परसा बाजार रोड पर बनने वाला यह पंडाल दुर्गापूजा के दौरान आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में है.

नयी सड़क बनने के बाद ही जगह-जगह दरार, मनेर में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया घटिया निर्माण का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन