अब देश के इन राज्यों से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Sep 2024 7:57 AM

विज्ञापन

Indian Railways

Good News: बिहार में आगामी त्योहारों को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी क्रम में रेलवे द्वारा दानापुर से रानीकमलापति एवं जबलपुर सहित इन स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन

Good News: बिहार में आगामी त्योहारों को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी क्रम में रेलवे द्वारा दानापुर से रानीकमलापति एवं जबलपुर, गोंदिया से पटना तथा दरभंगा एवं संतरागाछी से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

Rani Kamlapati to Danapur Puja Special Train

– गाड़ी सं. 01661 रानी कमलापति-दानापुर पूजा स्पेशल रानी कमलापति से 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे डीडीयू, 06.45 बजे बक्सर, 07.40 बजे आरा रुकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

Danapur to Rani Kamlapati Puja Special Train

वहीं वापसी में, गाड़ी सं. 01662 दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल दानापुर से 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 11.45 बजे खुलकर 12.18 बजे आरा, 13.08 बजे बक्सर, 15.10 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 07.40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर लगा ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम, अब लैंडिंग और टेकऑफ दोनों होगा सुरक्षित, जानें इसके फायदे

Jabalpur to Danapur Puja Special Train

– गाड़ी सं. 01705 जबलपुर-दानापुर पूजा स्पेशल जबलपुर से 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 19.35 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे डीडीयू, 06.45 बजे बक्सर, 07.40 बजे आरा रुकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

Danapur to Jabalpur Puja Special Train

वापसी में, गाड़ी सं. 01706 दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल दानापुर से 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को 11.45 बजे खुलकर 12.18 बजे आरा, 13.08 बजे बक्सर, 15.10 बजे डीडीयू रुकते हुए देर रात्रि 00.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

Also Read: जमीन सर्वे को लेकर अमीनों को मिली नई जिम्मेदारी, रैयतों के लिए ये काम अब होगा आसान

Gondia to Patna Puja Special Train

– गाड़ी सं. 08897 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 03 नवंबर एवं 04 नवंबर को गोंदिया से 11.20 बजे खुलकर अगले दिन 01.35 बजे रांची, 04.50 बजे नेसुब गोमो, 06.05 बजे कोडरमा, 07.50 बजे गया एवं 09.20 बजे जहानाबाद रुकते हुए 11.00 बजे पटना पहुंचेगी.

Patna to Gondia Puja Special Train

वहीं वापसी में, गाड़ी सं. 08898 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल 04 नवंबर एवं 05 नवंबर को पटना से 12.30 बजे खुलकर 13.20 बजे जहानाबाद, 14.20 बजे गया, 15.58 बजे कोडरमा, 18.00 बजे नेसुब गोमो एवं 21.25 बजे रांची रुकते हुए अगले दिन 14.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन