पटना एयरपोर्ट पर लगा ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम, अब लैंडिंग और टेकऑफ दोनों होगा सुरक्षित, जानें इसके फायदे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Sep 2024 3:07 PM
Patna Airport News: बिहार के पटना एयरपोर्ट पर ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम लग गया है. इस सिस्टम के लगने से प्लेन के टेकऑफ और लैंडिंग के समय मौसम का रियल टाइम मॉनिटरिंग आसानी से होने लगा है. इसे एयरपोर्ट के शुरू और अंत दोनों छोर पर लगाया गया है.
Patna Airport News: बिहार के पटना एयरपोर्ट पर ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम लग गया है. इस सिस्टम के लगने से प्लेन के टेकऑफ और लैंडिंग के समय मौसम का रियल टाइम मॉनिटरिंग आसानी से होने लगा है. इसे एयरपोर्ट के शुरू और अंत दोनों छोर पर लगाया गया है. मौसम विभाग केन्द्र पटना के निदेशक आनंद कुमार ने बताया कि इस ऑब्जर्जिंग सिस्टम के पहले पटना एयरपोर्ट पर दृष्टि नामक उपकरण लगाया गया था. जो केवल मौसम की विजिबिलिटी हीं बता पाता था.
अब पटना एयरपोर्ट पर ऑटोमेटिक वेदर आब्जर्निंग सिस्टम लग जाने से वातावरण का तापमान, विजिविलिटी, हवा की दिशा, स्पीड, दबाव और बादलों की सघनता को यह आसानी से बता रहा है.
Also Read: पितृपक्ष को लेकर गया में बन रहा है टेंट सिटी, ठहर सकेंगे ढाई हजार तीर्थ यात्री, मिलेंगी ये सुविधाएं…
इस सिस्टम के लग जाने से लैंडिंग और टेकऑफ दोनों सुरक्षित होगा
मौसम विभाग के अधिकारी ने आगे बताया कि किसी फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए सतह का तापमान, हवा का दबाव और बादलों की अवस्था के साथ हवा की दिशा की स्थिति संतुलित होना जरूरी होता है. ऑटोमेटिक वेदर आब्जर्निंग सिस्टम के माध्यम एक से दो मिनट के मौसम की हर जानकारी पायलट तक आसानी से पहुंचेगी. जिससे लैंडिंग और टेकऑफ दोनों ही सुरक्षित होगा.
ऑटोमेटिक वेदर ऑब्जर्निंग सिस्टम से क्या होंगे फायदे?
- हवा की गति, हवा की दिशा और परिवर्तनशील हवा की दिशा आसानी से पता चलेगा.
- तापमान और ओस बिंदु की मिलेगी जानकारी
- आकाश की स्थिति कैसी है, बादलों की ऊंचाई और वर्षा का संचय
- वर्षा के प्रकार कैसा है (जैसे बारिश, बर्फ, बूंदाबांदी) की पहचान
- बादल से ज़मीन तक तूफान का पता आसानी से लगाया जा सकता है
ऐसा क्या कह दिया राहुल गांधी ने जो भड़क गए सिख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










