साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 11:54 PM
साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया,
ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले
प्रतिनिधि, पालीगंज.
साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ग्रामीणों को सहयोग से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. छात्रा की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के गोवारी गांव के रंजीत कुमार के 16 वर्षीया पुत्री मेनका कुमारी के रूप में हुई है . जानकारी के मुताबिक, मेनका साइकिल से ट्यूशन पढ़ने चंढोस जा रही थी. एसएच-69 पालीगंज-चंढोस पथ पर वह चंढोस बैंक के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया. इस घटना में मेनका गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों का सहयोग से उसे अस्पताल में लाया गया , जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं धक्का मार ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










