Patna New : थाने में बयान देकर लौट रही नाबलिग छात्रा बीएन कॉलेज के पास से फिर लापता

Updated:
विज्ञापन

बाकरगंज इलाके की रएक नाबालिग छात्रा 12 दिनों में लड़की दो बार गायब हुई है.परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पीरबहोर थाने के बाकरगंज इलाके की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा लापता है. परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक 12 दिनों में लड़की दो बार गायब हुई है. पहली घटना 23 अगस्त की है. स्कूल जाने के लिए घर से सुबह नौ बजे निकली थी. देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. 24 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. तीन दिन बाद वह घर लौट आयी. लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस में रहने वाला युवक रोहित गुप्ता ही उसे भगा कर ले गया था. इसके बाद तीन सितंबर को फिर से गायब हो गयी. केस की आइओ पर 8000 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है.परिजन ने कहा- युवक ने नाबालिग बेटी से कर ली शादी : पिता ने आरोप लगाया कि बेटी नाबालिग है, फिर भी आरोपित युवक ने जबरन उससे मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद उसकी तस्वीर और अपना नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने जब बेटी को बरामद किया और फिर से पूछताछ के लिए बुलाया, तो लौटते वक्त बीएन कॉलेज के पास फिर से गायब हो गयी. बेटी के बरामद होने के बाद वह घर गयी, तो युवक ने दुकान पर छात्रा के पिता के साथ मारपीट की और बेटी को उठा कर ले जाने की धमकी दी. टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के दिये आवेदन पर दोबारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन