कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में 19 को होगी जेनरल असेंबली
पटना वीमेंस कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ने वाली यूजी, पीजी और एमसीए की छात्राओं के लिए जनरल असेंबली 19 नवंबर को होगी
संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ने वाली यूजी, पीजी और एमसीए की छात्राओं के लिए जनरल असेंबली 19 नवंबर को होगी. इसके साथ ही बीएड तीसरे सेमेस्टर की छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म 20 नवंबर से ऑनलाइन मोड में भर सकेंगी. फॉर्म बिना फाइन के साथ 25 नवंबर और फाइन के साथ 26-28 नवंबर तक भर सकेंगी. छात्राओं को परीक्षा शुल्क ऑनलाइन मोड में भरना होगा. एक बार फॉर्म भर लिया तो इसकी रिसिप्ट की कॉपी का प्रिंटआउट अपने पास रखना होगा. इनकी जनरल असेंबली 9 दिसंबर को होगी. इसी महीने के 25-29 नवंबर को बीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए