Bihar: 'गांधी परिवार चाहता है कोई और पीएम या वित्त मंत्री ने बने', बिहार डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Feb 2025 4:22 PM
बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
Bihar Deputy CM: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रियंका गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने बजट 2025 को खराब बताया था. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार यह बर्दाश्त नहीं कर सकता है कि देश की गद्दी पर कोई और बैठे.
Bihar Deputy CM: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में नहीं रहने की उनके नेताओं में पीड़ा झलकती है. गांधी परिवार चाहता है कि इस देश में कोई दूसरा प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री न बने. उप मुख्यमंत्री चौधरी पटना में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विकास मित्रों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पत्रकारों ने जब कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के वित्त मंत्री को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर पूछा, तो सम्राट चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार को यह जानना चाहिए कि देश में अब लोकतंत्र है. लोकतंत्र में जनता तय करती है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कौन होगा. गांधी परिवार को लगता है कि देश में आज भी राजशाही है. आज उनका परिवार सत्ता में नहीं है, तो उनका दुख झलकता है.
प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री पर साधा था निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2025-26 के आम बजट पर उनके जवाब को लेकर मंगलवार को कहा था कि मुझे नहीं पता कि वह किस ग्रह पर रह रही हैं. वह कह रही हैं कि कोई महंगाई नहीं है, बेरोजगारी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा रखी है. सब कुछ महंगा है. बच्चों की स्कूली ड्रेस, मोजे, जूते, साड़ी, बिंदी और कॉपी-किताबों पर जीएसटी लगा दी है. पेट्रोल-डीजल महंगा है. देश में हर तरफ महंगाई है. संसद में बजट पर भाषण हुआ, लेकिन ‘महंगाई’ पर कोई चर्चा नहीं हुई. महंगाई कैसे कम होगी, इस पर सरकार की तरफ से एक शब्द नहीं बोला गया. जनता की हालत से सरकार को कोई मतलब ही नहीं है.
बैंक जरूरत के हिसाब से नहीं दे रहा ऋण
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ज्ञान भवन में नाबार्ड की ओर से आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में कहा कि बिहार में बैंक जरूरत के हिसाब से ऋण नहीं दे रहे हैं.राज्य को आगे बढ़ाने के लिए ऋण की गति को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सिर्फ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने से काम नही चलेगा बल्कि हमें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है. इस मौके पर नाबार्ड की ओर से स्टेट फोकस पेपर जारी किया गया. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के प्राथमिक क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: Pawan Singh: पवन सिंह की पत्नी थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन, आनंद मोहन से मुलाकात के बाद राजनितिक हलचल तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










