दरवाजे पर खड़ी चार साल की बच्ची की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

दानापुर. रूपसपुर थाने के रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के पटेल नगर रोड नंबर 4 निवासी एमआर हरिओम कुमार की चार वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

दानापुर. रूपसपुर थाने के रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के पटेल नगर रोड नंबर 4 निवासी एमआर हरिओम कुमार की चार वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि जिस समय उसे गोली मारी गयी वह दरवाजे पर खड़ी थी. बच्ची के पिता ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. परिजन भी नहीं जानते हैं कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है. बच्ची के पिता हरिओम कुमार एमआर का कार्य करते हैं और पालीगंज के मसौढ़ा के मूल निवासी हैं यहां मनोज सिंह के मकान में किराये में रहते हैं. इधर, एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है. फिलहाल बच्ची की हत्या का कारण सामने नहीं आया है. लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे स्पष्ट है कि यह घटना आपसी विवाद का परिणाम है. बच्ची की मां थी कमरे में और पिता बाइक कर रहे थे पार्क: जिस समय घटना हुई, उस समय बच्ची दरवाजे पर अकेले खड़ी थी. वहां पर कोई नहीं था. हरिओम ने बताया कि साढ़े आठ बजे आइजीआइएमएस अस्पताल से काम निबटाने के बाद घर आया था. घर आने के बाद दरवाजा खटखटाया तो पत्नी व बेटी अनुष्का कुमारी बाहर आयी. दूध का पैकेट पत्नी को दे दिया तो वह कमरे में चली गयी. इसके बाद मैं बाइक लगाने चला गया. बेटी दरवाजे के बाहर खड़ी थी. थोड़ी देर में गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और मैं दौड़कर बाहर आये तो देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी. बेटी को जख्मी हालत में बाइक पर बैठाकर शास्त्रीनगर स्थित निजी अस्पताल ले गये. जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन