पूर्व विधायक भाई दिनेश राजद में हुए शामिल

Updated at : 06 Jun 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक भाई दिनेश राजद में हुए शामिल

राजद कार्यालय में बुधवार को जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, विधायक राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

पटना. राजद कार्यालय में बुधवार को जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, विधायक राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद के सिद्धांतों एवं नीतियों पर प्रति विश्वास करके भाई दिनेश ने राजद में शामिल होने का फैसला लिया है . इनके राजद में शामिल होने से शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर भाई दिनेश सहित अन्य नेताओं को पार्टी का प्रतीक चिह्न वाला गमछा, सदस्यता रसीद के साथ ‘गोपालगंज टू रायसीना’ पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन