फोर्ड हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पेट-लिवर की जांच मुफ्त, सरकारी दर पर लेजर इलाज

Updated:
विज्ञापन

फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर

Ford Hospital: फोर्ड हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को पेट, लिवर, बवासीर, फिशर और भगंदर जैसी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा. फाइब्रोस्कैन, बीपी, शुगर और अन्य जांच मुफ्त होंगी, जबकि जरूरतमंद मरीजों को सरकारी दर पर लेजर उपचार की सुविधा दी जाएगी.

विज्ञापन

Ford Hospital: आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के मकसद से फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मलाही पकड़ी स्थित फोर्ड हॉस्पिटल के ब्रांच परिसर में यह विशाल स्वास्थ्य शिविर रविवार 30 अगस्त को लगाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में बवासीर, फिशर, भगंदर सहित पेट और लिवर से संबंधित कई तरह की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे. शिविर में आने वाले मरीजों के लिए कई तरह की दवाइयां, फाइब्रोस्कैन, प्रोक्टोस्कोपी, बीपी और शुगर की जांच भी निशुल्क की जाएगी.

इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को सरकारी दर पर लेजर तकनीक से उपचार की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनरल सर्जन व निदेशक डॉ. संतोष कुमार और पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्जवल कुमार की देखरेख में किया जाएगा.

यह शिविर मलाही पकड़ी में मेट्रो पिलर नंबर-1 के पास स्थित फोर्ड अस्पताल परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा. स्वास्थ्य शिविर से संबंधित जानकारी और परामर्श के लिए मरीज हेल्पलाइन नंबर 9798215886 पर संपर्क कर सकते हैं.

शिविर के आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बवासीर, फिशर, भगंदर समेत पेट और लिवर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों में अक्सर लोग दीवारों पर छपे भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में आकर अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक नुकसान कर बैठते हैं. जबकि उन्हें इन बीमारियों को गंभीरता से लेना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. कई बार बहुत कम खर्च में उनका उचित इलाज हो जाता है. मगर नजरअंदाज करने पर कई बार ये बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन