जन्म से किडनी में थी रुकावट, 63 साल बाद बिगड़ी हालत, Ford Hospital ने ऑपरेशन कर खत्म की परेशानी
Ford Hospital: 63 साल के एक मरीज को पेट दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए अस्पताल लाया गया. जांच में पता चला कि किडनी में जन्म से ही रुकावट की समस्या थी, जिसने अब गंभीर रूप ले लिया था. डॉक्टरों ने नेफ्रेक्टमी कर खराब किडनी निकालकर मरीज को राहत दी.
Ford Hospital: ताजपुर निवासी 63 साल के सुमंत कुमार (बदला हुआ नाम) लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थे. सामान्य समस्या समझकर वे इलाज के लिए फोर्ड हॉस्पिटल, पटना पहुंचे. जांच के बाद पता चला कि उनकी बायीं किडनी में जन्म से ही रुकावट थी. यह रुकावट धीरे-धीरे किडनी को खराब कर चुकी थी.
अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन शर्मा ने नेफ्रेक्टमी सर्जरी कर खराब बायीं किडनी को सफलतापूर्वक निकाल दिया. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और उसे तीसरे ही दिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
डॉ. शर्मा ने बताया कि मरीज को पेल्विक यूरेटरिक जंक्शन ऑब्स्ट्रक्शन (PUJO) की समस्या थी. इसमें किडनी से पेशाब को मूत्राशय तक ले जाने वाले रास्ते में जन्मजात रुकावट रहती है. कई बार इस बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते और मरीज को लंबे समय तक इसका पता नहीं चलता.
समय पर पहचान और इलाज नहीं होने पर प्रभावित किडनी धीरे-धीरे खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि पेट या कमर में बार-बार दर्द, पेशाब से जुड़ी परेशानी या बार-बार संक्रमण होने पर चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए